facebookmetapixel
Advertisement
Shree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार; Adani Ports 2% फिसला

Forex reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर घटकर 609.02 अरब डॉलर रह गया

Advertisement

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Last Updated- July 31, 2023 | 8:40 PM IST
Editorial: Dependence on foreign capital

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.98 अरब डॉलर घटकर 607.03 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर की तेजी के साथ 609.02 अरब डॉलर हो गया था।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई।

Also read: Core sector growth: जून में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 8.2 प्रतिशत रही

स्वर्ण भंडार का मूल्य 41.7 अरब डॉलर बढ़कर 45.61 अरब डॉलर हुआ

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.41 अरब डॉलर घटकर 537.75 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। स्वर्ण भंडार का मूल्य 41.7 अरब डॉलर बढ़कर 45.61 अरब डॉलर हो गया।

Also read: Fiscal Deficit: पहली तिमाही में केंद्र का राजकोषीय घाटा 25.3 प्रतिशत रहा- CGA

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.47 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.19 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 8:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement