facebookmetapixel
Advertisement
बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मदद

GDP के आंकड़े आने के बाद एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 10:00 PM IST
In 2016, India was about to print 10,000 notes instead of 2,000, but then this happened

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च, 2023 तिमाही के बाद से तेज गति से बढ़ रही है। उद्योग मंडलों के अनुसार विनिर्माण और कृषि जैसे क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहे हैं। आर्थिक वृद्धि दर मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत जबकि पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2 प्रतिशत रही।

इस वृद्धि के बाद देश की अर्थव्यवस्था 3.3 लाख करोड़ डॉलर की हो गई है और इसने अगले पांच वर्षों में पांच लाख करोड़ डॉलर के लक्ष्य का मंच तैयार कर दिया है। वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही थी।

उद्योग मंडल ऐसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, “वित्त वर्ष 2022-23 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्पष्ट संकेत दिखता है कि मार्च तिमाही से भारतीय अर्थव्यवस्था ने विनिर्माण, निर्माण और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि की है।”

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में नरमी और ब्याज दर के उच्च स्तर पर पहुंचने को देखते हुए इसके आने वाले समय में इसी रफ्तार से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

उद्योग मंडल पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष साकेत डालमिया ने कहा कि सकल स्थिर पूंजी निर्माण स्थिर कीमतों पर जीडीपी के 34 प्रतिशत पर रहना उत्साहजनक है। यह रोजगार सृजन की प्रबल संभावनाओं के साथ अर्थव्यवस्था में पूंजी व्यय बढ़ने का संकेत देती है।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 10:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement