facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

EPFO ने अगस्त में 16.94 लाख सदस्य जोड़े

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:29 PM IST

 संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ / EPFO) ने अगस्त 2022 में 16.94 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह संख्या अगस्त 2021 की तुलना में 14.4 प्रतिशत अधिक है। EPFO के बृहस्पतिवार को जारी नियमित वेतन पर रखे गये कर्मचारियों (पेरोल) के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के दौरान कुल 16.94 लाख सदस्यों में से लगभग 9.87 लाख नये सदस्य पहली बार EPFO  के दायरे में आए हैं। इस दौरान जोड़े गए 9.87 लाख नए सदस्यों में से लगभग 58.32 प्रतिशत 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।

आंकड़ों के अनुसार, करीब 7.07 लाख सदस्य योजना से बाहर निकले लेकिन EPFO के तहत आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। इन लोगों ने अपने खातों से अंतिम निकासी का विकल्प चुनने की जगह अपने कोष (fund)  को पिछले PF खाते में स्थानांतरित कर दिया। आंकड़ों में स्त्री-पुरूष आधारित विश्लेषण से पता चला है कि अगस्त 2022 में शुद्ध रूप से 3.63 लाख महिलाएं संगठित क्षेत्र से जुड़ी। संगठित कार्यबल में शुद्ध रूप से महिलाओं की सदस्यता में एक साल पहले की तुलना में 22.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मासिक आधार पर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, झारखंड और बिहार में शुद्ध रूप से EPFO के दायरे में आने वाले सदस्यों की संख्या में वृद्धि का रुख है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली अग्रणी बने हुए हैं। इन राज्यों ने अगस्त 2022 के दौरान शुद्ध रूप से 11.25 लाख सदस्य जोड़े। यह आंकड़ा सभी आयु समूहों में जोड़े गये सदस्यों का 66.44 प्रतिशत है।
 

Advertisement
First Published - October 20, 2022 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement