facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट मेंभारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? जेफरीज की पसंद बने ये 4 स्टॉक्स

जुलाई में सुस्त पड़ी दिल्ली की जीएसटी वसूली दर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:01 PM IST

दिल्ली में जुलाई महीने में जीएसटी वसूली वृद्धि दर सुस्त पड गई है। पिछले साल की जुलाई के मुकाबले तो जीएसटी वसूली ज्यादा हुई है। लेकिन जून की तुलना में इसमें काफी कमी आई है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में भी दिल्ली में जीएसटी वसूली वृद्धि दर सबसे कम रही।
दिल्ली सरकार को जुलाई महीने में करीब 2,160 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह प्राप्त हुआ, जो पिछले साल जुलाई में प्राप्त करीब 1,910 करोड़ रुपये जीएसटी से 13 फीसदी ज्यादा है। लेकिन इस जुलाई जीएसटी वसूली इसी साल जून में जीएसटी वसूली से करीब 26 फीसदी कम हुई। जून में 2,935 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई थी, जबकि जुलाई में 2,160 करोड़ रुपये हुई है। सालाना आधार पर जून में जीएसटी वसूली वृद्धि दर 62 फीसदी रही, जबकि जुलाई में 13 फीसदी ही रही।
पड़ोसी राज्यों की तुलना में भी दिल्ली में जीएसटी वसूली की रफ्तार सुस्त पड़ी है। दिल्ली में जुलाई में जीएसटी वसूली वृद्धि दर 13 फीसदी रही, जबकि हरियाणा में यह दर 27 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 18 फीसदी और राजस्थान में 17 फीसदी रही। जून महीने में दिल्ली जीएसटी वसूली वृद्धि दर के मामले में इन पड़ोसी राज्यों से आगे थी।
दिल्ली सरकार को चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई अवधि में करीब 9,310 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हो चुकी है। पिछले साल इस अवधि में यह आंकडा 7,160 करोड़ रुपये था। इस तरह इस वित्त वर्ष जुलाई तक दिल्ली सरकार को पिछली समान अवधि से 30 फीसदी ज्यादा जीएसटी वसूली हुई है। दिल्ली सरकार ने इस वित्त वर्ष 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। मौजूदा जीएसटी वसूली में वृद्धि की दर के हिसाब से सरकार जीएसटी वसूली के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है।

Advertisement
First Published - August 6, 2022 | 2:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement