facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

वाणिज्य मंत्रालय ने FTA वार्ता के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाने पर चर्चा की

Advertisement

इन समझौतों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए, वाणिज्य मंत्रालय ने 16-17 मई को दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया।

Last Updated- May 19, 2024 | 6:58 PM IST
FTA

वाणिज्य मंत्रालय ने मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर बातचीत के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की है।

इन समझौतों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए, वाणिज्य मंत्रालय ने 16-17 मई को दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस दौरान एफटीए रणनीति और व्यापार वार्ताओं के लिए एसओपी पर विचार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि चर्चा के दौरान जो सुझाव आए उनमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के साथ व्यापक परामर्श करना और संबंधित मंत्रालयों के साथ प्रस्तावित एफटीए का विवरण साझा करना शामिल है।

Also read: India’s GDP Growth Rate: Q4 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत, 2023-24 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान

अधिकारी ने कहा, ”एफटीए वार्ता के प्रत्येक चरण में परामर्श किया जाना चाहिए। कुछ मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने वाणिज्य मंत्रालय को एफटीए विवरण समय पर उनके साथ साझा करने का सुझाव दिया ताकि वे उन समझौतों पर अपने विचार दे सकें।”

यह कवायद इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए कई व्यापार भागीदारों के साथ जुड़ रहा है। पूर्व वाणिज्य सचिवों, व्यापार विशेषज्ञों और विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों ने विचार-विमर्श में भाग लिया।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 6:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement