facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

…लेकिन अब जाग रहा है मंदासुर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:03 AM IST

डर से हुंडई की हवा खिसकी


हुंडई मोटर्स लिमिटेड अब मंदी की तपिश के बीच अपने 2,000 अस्थाई श्रमिकों की छंटनी करेगी।

कंपनी के कुल कामगारों में एक चौथाई अस्थाई हैं। कंपनी जनवरी से इन श्रमिकों की छंटनी करेगी। अगर तब तक हालात नहींबदले तो ऑटो में यह अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी।

पोस्को की भी हालत पतली

दक्षिण कोरियाई इस्पात कंपनी पोस्को ने स्थानीय मांग में कमी के कारण उत्पादन में कटौती की घोषणा कर दी। दुनिया की इस चौथी सबसे बड़ी इस्पात कंपनी ने कहा है कि वह इस माह उत्पादन में 2,00,000 टन तथा अगले माह 3,70,000 टन की कमी करेगी।

मोटोरोला को दिखे दिन में तारे


अमेरिका की प्रमुख मोबाइल निर्माता मोटोरोला लागत में कटौती के लिए कई कदम उठाएगी, जिसमें वेतन बढ़ोतरी पर रोक शामिल है।

इसके अलावा कंपनी के मुख्य कार्यकारी ग्रेग ब्राउन तथा संजय झा ने अपने वेतन में 25 प्रतिशत की स्वैच्छिक कमी की है। मोटोरोला 1 मार्च 2009 से अपनी यूएस पेंशन योजनाओं को स्थाई रूप से बंद करेगी।

मलेशिया में भारतीयों के लिए नो वैकेंसी

मलेशियाई सरकार इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में भारतीयों समेत विदेशी कर्मचारियों की नई भर्ती पर रोक लगा सकती है।

मानव संसाधन मंत्री एस. सुब्रमण्यम ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स क्षेत्रों को विदेशी मूल के कर्मचारियों को रखने की मंजूरी नहीं दी जा सकती।

लाखों इंडोनेशियाई लौटेंगे बैरंग वापस

आर्थिक मंदी के चलते विदेशों में काम कर रहे इंडोनेशिया के लगभग 2,50,000 लोगों से रोजगार छिनेगा। श्रम शक्ति मंत्री इरमन सुपर्णो ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अप्रवासी श्रमिकों को लौटना होगा क्योंकि वे जिन उद्योगों में काम कर रहे हैं उन्हें बंद किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement