facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

कारोबार विश्वास सूचकांक लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:06 PM IST

वित्त वर्ष 2022-23 में लगातार दूसरी तिमाही में कारोबार विश्वास सूचकांक (बीसीआई) गिरा है। यह 2022-23 की दूसरी तिमाही में 132.5 रहा है, जो पहली तिमाही के 138.5 से कम है। आज जारी बिजनेस एक्सपेक्टेशन सर्वे (बीईएस) से यह जानकारी मिली है। इसके पहले 2021-22 की चौथी तिमाही में यह 142.9 था। हालांकि पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 117.4 से ज्यादा है।
आर्थिक थिंक टैंक नैशनल काउंसिल आफ अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सहयोग से 122वें दौर का बीईएस सितंबर में कराया। इसमें देश की 496 फर्में शामिल हुईं। यह 1991 से लगातार कराया जा रहा है, जिसमें 4 क्षेत्रों की करीब 500 फर्में शामिल होती हैं।
सूचकांक से पता चलता है कि महामारी के निचले स्तर से यह चढ़ा है, लेकिन बीसीआई के 4 में से 3 घटकों में धारणा सुस्त है। इसमें ‘कुल मिलाकर अगले 6 माह में आर्थिक स्थिति ठीक होगी’, ‘निवेश का मौजूदा माहौल सकारात्मक है’, और ‘मौजूदा क्षमता का पूरा या ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है’ शामिल हैं। सकारात्मक प्रतिक्रिया वाले घटक में पिछली दो तिमाही में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो ‘अगले 6 महीने में फर्म की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा’ है।
रोजगार के मोर्चे पर देखें तो कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कंपनियां बंटीं हैं। ज्यादातर ने कहा कि अगले 6 माह में वे अकुशल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगी, वहीं कुशल व स्थाई कर्मचारियों का बाजार ठहरा हुआ है।

Advertisement
First Published - October 27, 2022 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement