facebookmetapixel
Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबा

बेंचमार्क कर्ज दरें भी कम हों: एसोचेम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:42 PM IST

कर्ज की कमी के दबाव से जूझ रहे भारतीय उद्योग जगत ने सीआरआर में और एक फीसदी की कटौती करने के रिजर्व बैंक के निर्णय का स्वागत किया है।


हालांकि उद्योग जगत ने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक को बाजार का विश्वास बहाल करने के लिए ब्याज दरों में कटौती जैसे और कदम उठाने की जरूरत है। फिक्की ने उक्त कदम का स्वागत करते हुए कहा कि रेपो दर में भी डेढ़ फीसदी की कटौती की जरूरत है।

फिक्की ने कहा, निवेश को बढ़ावा देने के लिए जिससे रोजगार और मांग बढ़ सके ब्याज दरों में कटौती बहुत आवश्यक है। ऊंची ब्याज दरों से उद्योग पहले ही काफी प्रभावित हो चुका है।

फिक्की के विचारों से सहमति जताते हुए एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा, ऐसे समय में आरबीआई को बेंचमार्क उधारी दर में भी कमी पर विचार करना चाहिए जिससे बैंकिंग तंत्र में पर्याप्त तरलता सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
First Published - October 10, 2008 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement