facebookmetapixel
Advertisement
दालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़भारती लाइफ में प्रूडेंशियल की बड़ी हिस्सेदारी, 3,500 करोड़ रुपये में होगा अधिग्रहणलार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयर

भारत, ऑस्ट्रेलिया व जापान में आपूर्ति शृंखला बेहतर करने के लिए होगा समझौता

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:43 AM IST

भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच व्यापार और निवेश में विश्वसनीय व बेहतर आपूर्ति शृंखला विकसित करने के लिए आज नई पहल की घोषणा की गई। वरिष्ठ अधिाकरियों ने कहा कि यह व्यवस्था एशिया प्रशांत क्षेत्र के मौजूदा और प्रस्तावित कारोबारी समझौतों के लिए दीर्घावधि के हिसाब से काम करेगी। इसमें प्रस्तावित क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता शामिल है, जिस पर ऑस्ट्रेलिया और जापान चर्चा कर रहे हैं। 2019 के दौरान इन देशों की संचयी जीडीपी 9.3 लाख करोड़ डॉलर थी, जबकि वस्तुओं और सेवाओं का  कारोबार क्रमश: 2.7 लाख करोड़ डॉलर और 0.9 लाख करोड़ डॉलर था। वाणिज्य विभाग ने एक बयान में कहा है, ‘मंत्रियों ने मुक्त, साफ सुथरे, समावेशी, गैर विभेदकारी, पारदर्शी, अनुमान लगाने योग्य और स्थिर कारोबार व निवेश का माहौल बनाने, पर्यावरण में निवेश करने व अपने बाजार खुले रखने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।’  मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह समय की मांग है कि भारत आपूर्ति शृंखला में बड़ी भूमिका निभाए। व्यापार अधिकारियों को अब निर्देशित किया गया है कि नई पहल को लेकर ब्योरे पर काम करें, जिसे इस साल बाद में पेश किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 2, 2020 | 12:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement