facebookmetapixel
Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबा

Hardik Pandya जो कर सकता है…उसका कोई विकल्प नहीं: अजीत अगरकर

Advertisement

केएल राहुल को बाहर रखने के बारे में अगरकर ने कहा कि उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाज की जरूरत थी और यही वजह है कि संजू सैमसन को चुना गया।

Last Updated- May 02, 2024 | 7:15 PM IST
Ajit Agarkar on Hardik Pandya Selection

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने बुधवार को भारत की टी20 विश्व कप टीम में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के चयन का बचाव करते हुए कहा कि टीम को संतुलन देने के अलावा फिट रहने पर वह जो कर सकता है, उसका कोई विकल्प नहीं है ।

मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक को टी20 विश्व कप टीम का उपकप्तान बनाये जाने से क्रिकेट जगत को हैरानी हुई है । उन्होंने वनडे विश्व कप में भारत के लिये एकमात्र मैच अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था ।

अगरकर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा , ‘‘उपकप्तानी को लेकर कोई बात नहीं हुई । उसने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिये सारे मैच खेले हैं । हमें एक महीने और कुछ दिन बाद ही पहला मैच खेलना है । वह फिट है तो वह जो कर सकता है, उसका कोई विकल्प नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह चोट के बाद लंबे समय में वापसी कर रहा है । हमें उम्मीद है कि वह इस पर काम कर रहा है । गेंदबाजी करने पर वह रोहित को काफी विकल्प और संतुलन दे सकता है ।’’ हार्दिक आईपीएल से पहले टखने की चोट से उबरे हैं और रोहित की जगह उन्हें मुंबई का कप्तान बनाने से प्रशंसकों में काफी रोष है ।

केएल राहुल को बाहर रखने के बारे में अगरकर ने कहा कि उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाज की जरूरत थी और यही वजह है कि संजू सैमसन को चुना गया । उन्होंने कहा ,‘‘ केएल शानदार खिलाड़ी है और हम सभी जानते हैं । हमें मध्यक्रम के बल्लेबाज की जरूरत थी और वह शीर्षक्रम का बल्लेबाज है । संजू में यह क्षमता है । ऋषभ भी पांचवें नंबर पर उतरता है तो यही हमारी सोच थी ।’’

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 7:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement