facebookmetapixel
Advertisement
ITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?

लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और हर दिन बेहतर होना चाहता हूं: ऋषभ पंत

Advertisement

पंत जानते हैं कि पुरानी लय में आने में उन्हें समय लगेगा लेकिन वह एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाना चाहते हैं।

Last Updated- March 22, 2024 | 6:26 PM IST
Rishabh Pant

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब 15 महीने बाद शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का यह कप्तान इससे पहले भावनाओं के गुबार से गुजर रहा है।

दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं जिसके लिए वह उत्साहित भी हैं लेकिन थोड़ी घबराहट महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने टीम के सत्र के पहले मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘घबराया हुआ हूं, उत्साहित हूं, नर्वस हूं, ऐसा सब महसूस कर रहा हूं लेकिन साथ ही खुश भी हूं कि पेशेवर क्रिकेट में वापस खेल रहा हूं। मैं कल अपने पहले मैच में खेलने के लिए उत्साहित हूं। ’’ पंत जानते हैं कि पुरानी लय में आने में उन्हें समय लगेगा लेकिन वह एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाना चाहते हैं।

उन्होंने विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के सत्र पूर्व शिविर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘हर बार जब भी मैं मैदान पर उतर रहा हूं तो यह बहुत अलग महसूस हो रहा है। मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज जितना हो सके, उतने लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी चाहिए। यह बेहतर भी है क्योंकि मैं जितना ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करूंगा, शॉट लगाने के लिए उतनी ही बेहतर स्थिति में रहूंगा। मैं करीब डेढ़ साल से नहीं खेला हूं लेकिन ‘मसल मेमरी’ (अभ्यास से हासिल की गयी मांसपेशियों की गतिविधियां) तो बरकरार है। ’’

पंत ने कहा, ‘‘मैं बचपन से ही खेल रहा हूं इसलिये यह इतनी आसानी से नहीं जाती है। इसलिये जितना मैं ज्यदाा अभ्यास करूंगा, बतौर क्रिकेटर खुद को उतना ही बेहतर मौका प्रदान करूंगा। ’’ वह ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पल में ही बने रहना चाहता हूं। ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं बस एक बार में एक दिन के बारे में और अपना शत प्रतिशत देने में ही ध्यान लगा रहा हूं। ’’

वह टीम के लिए भी चीजें सरल ही रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ज्यादातर बातचीत बहुत सरल ही है। हम मैदान पर लुत्फ उठाना चाहते हैं, चीजों को पेचीदा नहीं करना चाहते, सभी मैच में शत प्रतिशत देना चाहते हैं। ’’ टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पंत की वापसी को ‘अद्भुत’ कहानी करार किया जिस पर क्रिकेट के प्रति जुनूनी भारत के लोगों को गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं पिछले साल आईपीएल के दौरान उससे मिला था तो वह बैसाखियों पर था। जब हम कोलकाता में मिले तो उसने चलना शुरू किया था और ‘जागिंग’ शुरू करने वाला था। फिर मैं उससे शिविर के शुरू में मिला। अब देखिये वह कहां है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘काफी लोगों को लगता है कि वह शायद वापसी नहीं करेगा लेकिन उसके दिल और दिमाग में कहीं भी संदेह नहीं था। बस यह वापसी के समय की बात थी। ’’ पोटिंग को लगता है कि अगर पंत अपने पहले मैच में थोड़ा घबराहट महसूस कर रहे हैं तो यह अच्छा संकेत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने विशाखापत्तनम में एक हफ्ते की ट्रेनिंग की और ऋषभ खेलने के लिए तैयार है। वह कल अपना पहला मैच खेलेगा तो थोड़ा नर्वस है लेकिन यह अच्छा है क्योंकि इससे पता चलता है कि यह आपके लिए महत्वपूर्ण है। ’’ पोंटिंग ने कहा, ‘‘इस साल हमारी टीम शानदार है। हमारी तैयारी बेहतरीन रही है। ’’

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 6:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement