facebookmetapixel
Advertisement
महंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधाननीट पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

राहुल द्रविड़ ही बने रहेंगे भारतीय टीम के कोच, BCCI ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

द्रविड़ ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद रवि शास्त्री की जगह ली थी । उनका दो साल का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म हो गया ।

Last Updated- November 29, 2023 | 3:19 PM IST
ICC World Cup 2023: IND practice

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने वनडे विश्व कप में उपविजेता रही भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और उनके सहयोगी स्टाफ के अनुबंध में बुधवार को विस्तार किया है।

भारत को 19 नवंबर को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया ने हराया । भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दस जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया था ।

पीटीआई ने मंगलवार को कहा था कि द्रविड़ का अनुबंध बढाया जायेगा क्योंकि बीसीसीआई कोचिंग ढांचे में बदलाव नहीं करना चाहता ।

द्रविड़ ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद रवि शास्त्री की जगह ली थी । उनका दो साल का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म हो गया । द्रविड़ के कोच रहते भारत पिछली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उपविजेता रहा था ।

बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया (सीनियर पुरूष) के सहयोगी स्टाफ के अनुबंध में विस्तार का ऐलान करता है ।’’

बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद द्रविड़ से बातचीत की और सर्वसम्मति से कार्यकाल बढाने का फैसला किया गया । बयान में कहा गया ,‘‘ बोर्ड भारतीय टीम के प्रदर्शन में द्रविड़ की भूमिका और उनके असाधारण पेशेवरपन की सराहना करता है ।’’

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement