facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

NZ vs AFG: राशिद खान को खतरनाक होने नहीं दिया- ग्लेन फिलिप्स

Advertisement

न्यूजीलैंड का सामना रविवार को धर्मशाला में भारत से होगा । हरफनमौला मार्क चैपमैन ने कहा कि वह इस खूबसूरत मैदान पर खेलने को बेताब हैं ।

Last Updated- October 19, 2023 | 2:07 PM IST
Glenn Philip

विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि राशिद खान की फिरकी से मिलने वाली चुनौती से बखूबी वाकिफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ 149 रन से मिली जीत में इस खतरे को उभरने ही नहीं दिया । राशिद ने दस ओवर में 43 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया । फिलिप्स ने पत्रकारों से कहा ,‘‘हर कोई राशिद के खिलाफ अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ रणनीति बनाता है । कई बार वह असाधारण प्रदर्शन कर जाता है और उसे खेलना मुश्किल होता है । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमे पता था कि अगर उसे खामोश रख सके तो दूसरे गेंदबाजों पर दबाव बना सकेंगे । मैने देखा है कि कई बल्लेबाज राशिद को बखूबी खेल जाते हैं और कई नहीं खेल पाते । हमें पता था कि उसके स्पैल में संयम रखने की जरूरत है । हमने इस मैच में उसके खतरे को उभरने नहीं दिया ।’’

अब न्यूजीलैंड का सामना रविवार को धर्मशाला में भारत से होगा । हरफनमौला मार्क चैपमैन ने कहा कि वह इस खूबसूरत मैदान पर खेलने को बेताब हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं धर्मशाला में खेलने को बेताब हूं । यह बहुत सुंदर मैदान है । मैने वहां 2016 मे हांगकांग के खिलाफ अभ्यास मैच खेला है ।’’

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 2:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement