facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने से चूके कोहली, लेकिन तोड़ डाला मास्टर ब्लास्टर का यह अनूठा ‘महारिकॉर्ड’

Advertisement

कोहली हालांकि एकदिवसीय में तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गये। वह 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए।

Last Updated- November 02, 2023 | 5:21 PM IST
virat kohli- विराट कोहली
India's batter Virat Kohli plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Sri Lanka, at Wankhede Stadium, in Mumbai, Thursday, Nov. 2, 2023

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को विश्व कप (World Cup) मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

तेंदुलकर ने एकदिवसीय में कैलेंडर वर्ष में सात बार 1000 से अधिक रन बनाये है जबकि कोहली ने आठवीं बार यह कारनामा किया। इस मैच से पहले कोहली के नाम इस साल 966 रन थे। वह 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में 11 ओवर में महीश तीक्षणा के खिलाफ एक रन लेकर कोहली ने मौजूदा वर्ष में 23 मैचों में 1000 रन के आंकड़े को छुआ।

तेंदुलकर ने साल 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे क्रिकेट में 1000 रन से अधिक बनाये थे जबकि कोहली ने 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2023 में इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने से चूके कोहली

कोहली हालांकि एकदिवसीय में तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गये। वह 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए।

बता दें कि मॉडर्न डे मास्टर कोहली के नाम एकदिवसीय में 288 मैचों में 48 शतक है जबकि तेंदुलकर ने 463 एकदिवसीय मैचों में 49 शतक लगाये हैं।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 5:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement