facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडल

Ind vs Eng: जायसवाल का ‘बैजबॉल’ से कोई लेना-देना नहीं, हुसैन ने डकेट को फटकारा

Advertisement

जायसवाल ने खुद से सीखा, इंग्लैंड को उनसे सीखना चाहिए: हुसैन

Last Updated- February 20, 2024 | 8:04 PM IST
Yashasvi Jaiswal- यशस्वी जायसवाल

पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने राजकोट टेस्ट में यशस्वी जयसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी को इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति से प्रभावित बताने वाले बेन डकेट की आलोचना करते हुए कहा कि मेहमान टीम को इस युवा भारतीय बल्लेबाज से सीख लेने की जरूरत है।

राजकोट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद डकेट ने जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी की प्रशंसा की और कहा कि टेस्ट मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित करने का श्रेय इंग्लैंड की वर्तमान टीम को जाता है।

इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी करने की ‘बैजबॉल’ रणनीति इस मैच में नहीं चल पाई और उसे 434 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा।

हुसैन ने डकेट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा,‘‘ जायसवाल को लेकर डकेट की टिप्पणी की उसने हमसे सीखा, मैं उसके बारे में बात करने जा रहा हूं। उसने (जायसवाल) आपसे नहीं सीखा है बल्कि उसने अपनी परवरिश और कड़ी मेहनत से सीखा है। उसने आईपीएल से सीखा है।’’

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान माइकल एथरटन के साथ चर्चा के दौरान कहा, ‘‘अगर कुछ भी हो मैं उसे देखकर सीख लूंगा।’’ हुसैन ने रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आत्ममंथन करने की सलाह भी दी।

उन्होंने कहा,‘‘ वे सार्वजनिक रूप से या ड्रेसिंग रूम में जो भी कुछ कह रहे हों, उन्हें असल में अपने अंदर झांकने की जरूरत है। उन्हें अपने खेल की समीक्षा करने की जरूरत है। ’’

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 8:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement