facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडल

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में बुमराह को मिल सकता है रेस्ट, KL Rahul की हो सकती है वापसी

Advertisement

गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के तौर पर भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को विश्राम दिया था।

Last Updated- February 19, 2024 | 3:28 PM IST
IND vs SA: 2nd Test match

Ind vs Eng 4th Test: भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इंग्लैंड के खिलाफ 23 फरवरी से रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से विश्राम मिल सकता है जबकि ‘क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशियों)’ चोट से उबर कर लोकेश राहल (KL Rahul) टीम में वापसी कर सकते हैं।

पांच मैचों की इस सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम तीन मैचों में 17 विकेट है। उन्होंने विशाखापत्तनम में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में अपने दम पर भारतीय टीम को जीत दिलायी थी। भारत इस श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे हैं।

राहुल पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘टीम कल रांची के लिए रवाना होगी और बुमराह को विश्राम मिलने की संभावना है।’’ उन्होंने बताया कि राहुल पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब है और उनके टीम में शामिल होने की काफी संभावना है।

बुमराह को आराम देने का फैसला चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि पहले तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 80.5 ओवर गेंदबाजी की है। गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के तौर पर भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को विश्राम दिया था। उन्होंने राजकोट टेस्ट में टीम में वापसी की थी। सिराज ने इस टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट झटके थे।

भारतीय टीम ने इस मैच को 434 रन से अपने नाम किया था। भारतीय टीम रांची में श्रृंखला जीतने के लिए अच्छी स्थिति में है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो घरेलू टीम को सात मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए बुमराह की सेवाओं की काफी जरूरत होगी।

राहुल अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। एक सूत्र ने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने 90 प्रतिशत फिटनेस हासिल कर ली थी।

इस सूत्र ने कहा, ‘‘वह मैच फिटनेस हासिल करने के करीब है। उन्हें रांची टेस्ट के लिए उपलब्ध होना चाहिए।’’ श्रृंखला के पहले मैच में राहुल भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। वह इसके बाद चोट कारण अगले दो मैच नहीं खेल सके।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement