facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

ICC World Cup: अब हमारे लिए हर मुकाबला फाइनल जैसा- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा था।

Last Updated- October 15, 2023 | 4:03 PM IST
Pat Cummins

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को लगता है कि अब उनके लिए एकदिवसीय विश्व कप में प्रत्येक मैच फाइनल जैसा बन गया है लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम उन टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है जिनके खिलाफ हाल में उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने उसे 134 रन से हराया था। अब उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए लीग चरण के बचे हुए सात मैच में से कम से कम छह मैच में जरूर जीत दर्ज करनी होगी।

कमिंस को हालांकि लगता है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है। कमिंस ने श्रीलंका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर रविवार को यहां कहा,‘‘अगर हम विश्व कप 2019 पर गौर करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका दो ऐसी टीम थी जिन्होंने हमें राउंड रोबिन दौर में हराया था। पिछले साल भी यही दो टीम थी जिनके खिलाफ हमें सबसे ज्यादा परेशानी हुई।’’

उन्होंने कहा,,‘‘ अब हमारे पास ऐसी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका है जिनके खिलाफ हम पिछले कुछ समय से नहीं खेले हैं और जिनके खिलाफ हमें काफी सफलता मिली है। इसलिए हम उन टीमों के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे।’’

ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा था।

कमिंस ने कहा,‘‘हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अब प्रत्येक खिलाड़ी अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए बेताब है। हमने पहले दो मैच गंवाए हैं। अब हमें जीतना शुरू करना होगा और जल्द से जल्द ऐसा करना होगा। अब हमारे लिए प्रत्येक मैच फाइनल जैसा बन गया है। हमें अब प्रत्येक मैच में जीत दर्ज करनी होगी।’’

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 4:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement