facebookmetapixel
Advertisement
CBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!

गेंदबाजी कोच के लिए BCCI की पहली पसंद Zaheer Khan, जानें और कौन दावेदार

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के लिए शुरुआती पसंद केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार हैं।

Last Updated- July 10, 2024 | 7:16 PM IST
Zaheer Khan

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) की पहली पसंद माने जा रहे हैं। खान 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी की थी।

बीसीसीआई की तरफ मंगलवार शाम को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय टीम का प्रमुख कोच नियुक्त करने की घोषणा की गई। गंभीर मुख्य कोच के रूप में बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि फिलहाल विक्रम राठौड़ बल्लेबाजी और पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी कोच हैं जबकि टी दिलीप फील्डिंग के कोच हैं। माना जा रहा है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच बदला जा सकता है जबकि फील्डिंग कोच बने रह सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के लिए शुरुआती पसंद केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार हैं। जबकि फील्डिंग कोच की भूमिका के लिए जोंटी रोड्स और अन्य नाम चर्चा में हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के पद के लिए पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी के नाम पर विचार किया जा रहा है।

जहीर के पास 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 610 विकेट

वनडे में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जहीर ने 92 मैचों में 311 टेस्ट विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर टीम इंडिया के लिए उन्होंने सभी प्रारूपों में 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 610 विकेट लिए हैं। उन्हें इस खेल को खेलने वाले महानतम बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement