facebookmetapixel
Advertisement
भारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकी

बाबर आजम, रिजवान और आफरीदी नहीं खेल पाएंगे ग्लोबल T20 लीग, PCB ने नहीं दी मंजूरी

Advertisement

बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ पीसीबी को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी से वैश्विक टी20 लीग खेलने के लिये एनओसी का अनुरोध मिला था ।’

Last Updated- July 20, 2024 | 11:58 AM IST
PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का ग्लोबल टी20 लीग (Global T20 League) खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिये अनुरोध खारिज कर दिया ।

बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ पीसीबी को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी से वैश्विक टी20 लीग खेलने के लिये एनओसी का अनुरोध मिला था ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक पाकिस्तान के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए और तीनों खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय चयन समिति से मशविरे के बाद उनका अनुरोध खारिज करने का फैसला किया गया है । इस अवधि में पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नौ मैच और अगले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है ।’’

कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगी । बयान में कहा गया ,‘‘ ये तीनों खिलाड़ी सभी प्रारूपों में खेलते हैं और पाकिस्तान को आने वाले आठ महीने में नौ टेस्ट, 14 वनडे और नौ टी20 में उनकी जरूरत पड़ेगी ।’’

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 11:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement