facebookmetapixel
Advertisement
2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, दायर हुई PIL6 साल बाद सरकार ने क्यों बदला UPI का नियम? क्या ₹20,000 करोड़ का खर्च है वजह, जानें 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा39% तक का मिलेगा रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल को पसंद BEL, M&M, टाइटन समेत ये 5 शेयरत्योहारों से पहले खाद्य तेल की रिकॉर्ड खरीदारी, आयात 11 महीने के उच्चतम स्तर परमल्टीबैगर Defence शेयर Solar Industries पर 3 ब्रोकरेज बुलिश, Omnia डील के बाद 46% तक तेजी की गुंजाइश₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर फीस क्यों? समझें 6 साल बाद क्यों बदला नियमछोटे कारोबारियों के लिए विदेश में सामान बेचना हुआ आसान, ₹3 लाख तक के निर्यात पर नहीं चाहिए RCMC2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क, कारोबारी बोले: ग्राहकों से वसूली जाएगी रकमPF के लिए वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 12 साल बाद बदलाव; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदासमुद्र में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

Zomato के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने दिया इस्तीफा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:08 AM IST

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी एक रेगुलेटरी फाइलिंग ने दी। गुप्ता से पहले कंपनी के दो और बड़े अधिकारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

मोहित के इस्तीफे से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को एक बड़ा झटका मिला है। बता दें कि गुप्ता करीब साढ़े चार सालों से जोमैटो के साथ थे। 

उन्हें फूड डिलीवरी बिजनेस के CEO पोस्ट से प्रमोशन दिया गया था और वह कंपनी के को-फाउंडर पद पर थे। 

बता दें कि कोरोना के कारण कंपनी को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई में अभी तक लगी हुई है।

जोमैटो (Zomato) ने BSE को एक लेटर में गुप्ता का लेटर भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा, "Zomato से आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं, ताकि अन्य अज्ञात मौकों की तलाश कर सकें, जो उन्हें जिंदगी में मिलती है."

हालांकि, मोहित गुप्ता के इस्तीफा देने की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। खबरों के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि मोहित ने को-फाउंडर के पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन वे बतौर निवेशक कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे। 

बता दें कि मोहित से पहले जोमैटो के न्यू इनीशिएटिव हेड राहुल गंजू ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके अलावा सात नवंबर को ग्लोबल ग्रोथ के वाइस प्रेजीडेंट सिद्धार्थ झावर ने भी अपना पद छोड़ दिया था।

Advertisement
First Published - November 19, 2022 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement