facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं पर

इनोवा के बाजार पर जाइलो की नजर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:37 PM IST

स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने अपनी मल्टी पर्पज व्हीकल जाइलो को बाजार में उतार ही दिया।


कंपनी ने जाइलो को सबसे किफायती यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर बाजार में पेश किया है। इसके जरिए कंपनी प्रीमियम सी श्रेणी की सेडान और टोयोटा इनोवा के खरीदारों को लुभाने क ी कोशिश करेगी।

कंपनी ने इसके बेस मॉडल जाइलो-ई2 की कीमत 6.24 लाख रुपये रखी है, जबकि टॉप ऐंड  वैरिएंट जाइलो ई8 की कीमत 7.69 लाख रुपये रखी है। एमऐंडएम ने 6 साल बाद कोई यूटिलिटी व्हीकल बाजार में उतारा है।

इससे पहले कंपनी ने साल 2002 में स्कोर्पियो को बाजार में उतारा था। नया मॉडल उतारने की वजह कंपनी की बिक्री के घटते आंकड़े भी हैं।

एमऐंडएम के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा ने बताया, ‘इस समय बाजार पर काफी दबाव है। लेकिन ऐसे हालात में भी अगर कोई सही समय पर सही उत्पाद पेश करता है तो उसके लिए बाजार में काफी संभावनाएं हैं।’

महिंद्रा और रेनो के संयुक्त उद्यम के तहत बनी सेडान लोगन को भी जाइलो से कड़ी टक्कर मिलेगी। इस बारे में महिंद्रा ने कहा, ‘जब तक हर खिलाड़ी नियमों के अनुसार लड़ता है तब तक मुकाबले का स्वागत ही किया जाएगा।’

फिलहाल जाइलो का डीजल वैरिएंट ही बाजार में उपलब्ध है। लेकिन कंपनी अगले दो साल में जाइलो का पेट्रोल वैरिएंट उतारने की योजना भी बना रही है। जाइलो को स्कोर्पियो के प्लेटफार्म पर ही बनाया गया है। इसीलिए इसका उत्पादन नासिक संयंत्र में ही किया जाएगा।

फिलहाल कंपनी ने इस संयंत्र में 1,500 जाइलो ही बनाई है। लेकिन इस महीने के अंत तक  कंपनी लगभग 3,000 जाइलो का निर्माण करेगी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह सब बाजार में जाइलो की मांग पर निर्भर करेगा।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जाइलो की बुकिंग आज से 36 डीलरों के पास की जा सकती है। उन्होंने बताया कि फरवरी तक कंपनी के डीलरों की संख्या बढ़ाकर 90 की जाएगी। चार साल पहले शुरू की गई जाइलो परियोजना में एमऐंडएम ने करीब 550 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी मार्च तक  दक्षिण अफ्रीका के लिए जाइलो को निर्यात शुरू करेगी। इसके एक साल बाद कंपनी यूरोप के लिए जाइलो का निर्यात शुरू करेगी। इसके अलावा कंपनी आने वाले दो साल में नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

इस एसयूवी को प्रीमियम श्रेणी में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी आने वाले साल में स्कोर्पियो और जाइलो प्लेटफार्म पर ही नए मॉडल भी पेश करेगी।

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement