facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

मंदी में दिखी विप्रो को रोशनी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:47 PM IST

मंदी को मात देने के लिए विप्रो कंज्यूमर केयर अब अपने रोशनी के कारोबार में फिर से जान फूंकने की कवायद में लगी हुई है। इस कारोबार को पिछली दो तिमाहियों से लगातार धीमी विकास रफ्तार का सामना करना पड़ा है।
कंपनी अब अस्पतालों, फार्मा और ग्रीन बिल्डिंग्स के क्षेत्र पर फोकस करने की योजना बना रही है। कंपनी को इन सेक्टरों पर मंदी की मार सबसे कम रहने की उम्मीद है। पारंपरिक रूप से विप्रो कमाई के लिए आईटीआईटीईएस सेक्टर और रिटेल कारोबार पर सबसे ज्यादा निर्भर रही है।
लेकिन मंदी की वजह से इन सेक्टरों की हालत फिलहाल पतली हो चुकी है। विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल का कहना है कि, ‘तीसरी तिमाही के दौरान कंज्यूमर केयर से लेकर फर्नीचर तक के हमारे कारोबार में ऊंर्जां ने जबरदस्त कमाई की है।
हालांकि, रोशनी के कारोबार में लगातार दूसरी तिमाही में हमारी विकास की रफ्तार धीमी रही है। वजह यह है कि ज्यादातर रियल एस्टेट परियोजनाएं मंदी की वजह से ठप पड़ी हुई हैं। आगे के लिए भी हमें इस सेक्टर से कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं है। इस वजह से हम अब उन परियोजनाओं पर फोकस कर रहे हैं, जिन पर मंदी की मार ज्यादा पड़ने की उम्मीद नहीं है।’
ग्रीन बिल्डिंग सेगमेंट में विप्रो पहले ही खुद को एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर पेश कर चुकी है। मुल्क में इस वक्त तैयार 26 में से 17 ग्रीन बिल्डिंग्स विप्रो ने ही बनाई है। अभी हाल ही में इसने हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट के लिए ग्रीन बिल्डिंग बनाई है, जिसे गोल्ड सर्टिफिकेट मिला है।
कंपनी अब अस्पतालों और फार्मा सेक्टर के साथ-साथ इस सेक्टर पर भी पूरा जोर देने की योजना बना रही है। हाल मे विप्रो कार्बन कारोबार में भी उतरी है। कंपनी ने विप्रो इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग के तहत इसकी शुरुआत की है।
यह कंपनियों को ऊर्जा को बचाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करेगी। इसके लिए कंपनी ने ग्रीन आईटी सेवाओं के तहत सलाहकार सेवाओं, ग्रीन डाटा सेंटरों, कार्बन अकाउंटिंग, पेपरलेस ऑफिस और फ्रेट मैनेजमेंट सेवाओं की शुरुआत की है।
मंदी में आई पुराने कारोबार की याद
विप्रो कंज्यूमर केयर अब अपने रोशनी के कारोबार में फिर से जान फूंकने की कवायद में जुटी है

Advertisement
First Published - February 3, 2009 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement