facebookmetapixel
Advertisement
CJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्टStock Market Today: GIFT Nifty 160 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट; 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेलपेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, आज कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसलाSonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशनCrude oil price: तेल सप्लाई की चिंता से कच्चा तेल मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआत

बाजार दिखा, तो पकड़ ली पगडंडी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:14 PM IST

शहरों के बाजार में मारामारी को देखकर मारुति ने अब गांवों की राह पकड़ ली है।


आम आदमी की कार होने का दावा भरने वाली कंपनी अब असली मायनों में आम आदमी के पास पहुंचने की जुगत भिड़ा रही है। अपनी इस मुहिम पर काम करते हुए उसने पिछले 7 महीनों में आल्टो और स्विफ्ट मॉडल की कई कारें गांवों में पहुंचवा दी हैं।


उसके 1,500 ग्रामीण डीलर खास तौर पर यह काम कर रहे हैं।मारुति सुजुकी के मुख्य महा प्रबंधक मार्केटिंग मयंक पारीक ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि देश भर के गांवों में कंपनी अपना जाल बिछाना चाहती है। उनके मुताबिक गांवों में बड़ी तादाद में ऐसे लोग हैं, जो कार खरीदना चाहते हैं। लेकिन कोई भी कार कंपनी उन पर नजर नहीं डाल रही है।


पारीक ने कहा, ‘सरपंच या व्यापारी और बड़े किसान कारें खरीदने के लिए पैसे लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन गांवों में डीलर ही नहीं हैं। मारुति सोची समझी योजना के तहत आल्टो और स्विफ्ट को गांवों का रुख करा रही है।’


इस रणनीति का ही नतीजा है कि पिछले कुछ समय में कंपनी की तकरीबन 10 फीसदी कारें गांवों में ही बिकी हैं। लेकिन कंपनी इतने से ही संतुष्ट नहीं है। पारीक ने बताया कि अपने डीलरों की तादाद में इजाफा कर मारुति इस आंकड़े को और बढ़ाना चाहती है। इस पर काम भी चल रहा है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 1:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement