facebookmetapixel
Advertisement
Orchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

क्या मिलेगा टेक महिंद्रा को

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:17 AM IST

सत्यम को खरीदने से टेक महिंद्रा को खासे कारोबारी फायदे होंगे। सत्यम की कीमत उसे मिले ठेकों और कर्मचारियों की दक्षता की वजह से है।
उसके पास कमाई के अच्छे साधन हैं, जिसकी वजह से टेक महिंद्रा को इसे खरीदना फायदे का सौदा लगा। इस मामले से जुड़े सूत्रों की मानें, तो कंपनी को 130 करोड़ से 140 करोड़ डॉलर की कमाई वाले ठेके हासिल हैं।
टेक महिंद्रा की तूती दूरसंचार में बोलती है और वह भी यूरोप में। इसके उलट सत्यम का अमेरिका में बोलबाला है। सत्यम के कर्मचारियों की संख्या भी तकरीबन 48,000 है। इसके अलावा सत्यम के पास ईआरपी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अच्छी महारत है।
टेक महिंद्रा कुल 58 करोड़ डॉलर इस सौदे में खर्च कर रही है और उसे 140 करोड़ डॉलर कमाई वाली कंपनी हासिल हो रही है। यानी सौदा खराब नहीं है। जहां तक कानूनी कार्यवाही में सत्यम पर आर्थिक मार का सवाल है, तो उसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अमेरिका में 13 मुकदमों में कंपनी को 12.5 करोड़ से 15 करोड़ डॉलर की चोट लग सकती है।
‘सरकार की ओर से चुने गए सत्यम बोर्ड ने इस कंपनी पर छाए अनिश्चितता के बादल इतनी जल्दी छांट दिए, यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। सरकार ने इस मसले पर जल्दी और जिम्मेदारी के साथ काम किया। कुल मिलाकर यह अच्छा है कि यह मसला अब पूरी तरह से खत्म हो रहा है।’
एस गोपालकृष्णन
सीईओ, इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज
‘हमारा परिवार यह देखकर बहुत खुश है कि सत्यम को ठोस जमीन मिल गई।’
नंदिनी राजू
सत्यम संस्थापक बी रामलिंग राजू की पत्नी

Advertisement
First Published - April 14, 2009 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement