facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Cognizant तिमाही नतीजों को लेकर क्या है उम्मीद, पढ़ें CEO का बयान

Advertisement

अन्य भारतीय आईटी सेवा कंपनियों के विपरीत कॉग्निजेंट वित्त वर्ष के रूप में जनवरी से दिसंबर कैलेंडर वर्ष का पालन करती है।

Last Updated- February 07, 2025 | 6:56 AM IST
Cognizant results

नैसडैक पर सूचीबद्ध आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कॉग्निजेंट ने कहा कि उसे पहली तिमाही के दौरान स्थिर मुद्रा में 6.5 से आठ प्रतिशत के बीच वृद्धि की उम्मीद है, जिसे ग्राहकों के बीच वैक​ल्पिक खर्च में तेजी तथा अपने स्वास्थ्य सेवा और वित्तीय सेवा कारोबारों में बेहतर परिदृश्य से मदद मिलेगी।

इसका मतलब यह है कि जनवरी से मार्च के बीच की अवधि में पांच से 5.1 अरब डॉलर की राजस्व वृद्धि होगी। समूचे वर्ष के मामले में कंपनी को स्थिर मुद्रा के आधार पर 3.5 से छह प्रतिशत के बीच वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें 20.3 से 20.8 अरब डॉलर का राजस्व होगा। अन्य भारतीय आईटी सेवा कंपनियों के विपरीत कॉग्निजेंट वित्त वर्ष के रूप में जनवरी से दिसंबर कैलेंडर वर्ष का पालन करती है।

मुख्य कार्यकारी रवि कुमार ने परिणामों के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘बड़े सौदों की रफ्तार जारी है और वैक​ल्पिक खर्च लौटने की वजह से छोटे सौदे भी जारी हैं।’ उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हालांकि अनिश्चितता अब भी बनी हुई है, लेकिन अमेरिका में नई सरकार विनियमन कम करना चाहती है इसलिए कुछ डॉलर उपलब्ध कराया जाएगा और वित्तीय सेवाएं सबसे बड़ी लाभार्थी रहेंगी।’

चौथी तिमाही में कंपनी ने अपने अनुमान के अ​धिक छोर पर स्थिर मुद्रा के आधार पर 6.7 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की और 5.1 अरब डॉलर का राजस्व रहा। शुद्ध आय एक साल पहले के 54.6 करोड़ डॉलर की तुलना में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 55.8 करोड़ डॉलर हो गई। तिमाही आधार पर शुद्ध आय 4.1 प्रतिशत कम रही।

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement