facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी

WeWork India ने बीपीईए क्रेडिट के कोष से जुटाए 550 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 26, 2022 | 12:51 PM IST
WeWork India Share Price

कार्यस्थल संबंधी समाधान देने वाली कंपनी वीवर्क इंडिया ने सोमवार को बताया कि उसने बीपीईए क्रेडिट द्वारा प्रबंधित कोषों से 550 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी इस राशि का उपयोग भावी वृद्धि और संभावित अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए करेगी।

वीवर्क इंडिया के पास बेंगलुरु, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा, हैदराबाद और पुणे के 41 केंद्रों में 60 लाख वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में फैली करीब 70,000 डेस्क का पोर्टफोलियो है।

वीवर्क इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी करण वीरवानी ने कहा, ‘‘आज के कार्यस्थलों पर लचीलापन सबसे महत्वपूर्ण है। बीपीईए क्रेडिट का निवेश बताता है कि भारत में लचीले कार्यस्थलों में वृद्धि के कितने सारे अवसर मौजूद हैं।’’

कंपनी के ग्राहक पोर्टफोलियो में 70 फीसदी उद्यम और 30 फीसदी स्टार्टअप, फ्रीलांसर तथा छोटे उद्यम हैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2022 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement