facebookmetapixel
Advertisement
नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोस

विस्तारा का घाटा बढ़कर 1,814 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:51 AM IST

वित्त वर्ष 2020 में विस्तारा का शुद्घ नुकसान बढ़कर 1,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2019 में 831 करोड़ रुपये था। ऊंची परिचालन लागत की वजह से एयरलाइन को दबाव का सामना करना पड़ा है।
समान वर्ष में राजस्व 58 प्रतिशत बढ़कर 4,738 करोड़ रुपये पर रहा, क्योंकि एयरलाइन ने कई विमान शामिल किए और अपने नेटवर्क का विस्तार किया है, लेकिन ऊंची लागत और चौथी तिमाही में सुस्त यात्री मांग से वित्तीय परिणाम प्रभावित हुआ।
यह टाटा संस-सिंगापुर एयरलाइंस के इस संयुक्त उपक्रम के लिए 2015 में परिचालन शुरू होने के बाद से एक वर्ष में सबसे बड़ा नुकसान है।
राजस्व और नुकसान का आंकड़ा टाटा संस की 2019-20 की सालाना रिपोर्ट में शामिल है। दो संयुक्त उपक्रम भागीदारों ने एयरलाइन की विकास योजनाओं को समर्थन देने के लिए रकम मुहैया कराई है। सालाना रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टाटा सिंगापुर एयरलाइंस (विस्तारा) की 5,320 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी और 4,477 करोड़ रुपये का नकारात्मक रिजर्व और सरप्लस है।
पिछले साल अप्रैल में जेट एयरवेज के बंद होने से विस्तारा को मदद मिली है, क्योंकि उसने जेट द्वारा खाली किए गए एयरपोर्ट स्लॉट और प्रीमियम श्रेणी के यातयात तक पहुंच हासिल की है। उसने जेट एयरवेज द्वारा उड़ाए गए सात बोइंग 737 विमान भी अपने बेड़े में शामिल किए हैं और उसके बेड़े का कुल आकार 22 से बढ़कर मार्च के अंत तक 40 हो गया। रूटों की संख्या भी 24 से बढ़कर 36 हुई है, जिनमें पांच विदेशी मार्ग भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 29, 2020 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement