facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौटी

Last Updated- May 26, 2023 | 4:11 PM IST
Air India

वैंकूवर जा रहा एअर इंडिया (Air India) का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आया। एयरलाइन की तरफ से यह जानकारी दी गई। उड़ान संख्या एआई185 का संचालन कर रहा बोइंग 777 विमान राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतर गया।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘26 मई 2023 को बोइंग777 विमान द्वारा संचालित दिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई185 को रवानगी के कुछ समय बाद ही तकनीकी कारणों से दिल्ली लौटना पड़ा।’

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को सभी मदद उपलब्ध कराने के साथ ही उनके लिये वैकल्पिक इंतजाम कर रही है। विमान में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है।

First Published - May 26, 2023 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट