facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

ज़ी लर्न की प्रतिभूतियों में निवेश को अलग करेगी यूटीआई एमएफ

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:05 AM IST

यूटीआई म्युचुअल फंड ने ज़ी लर्न की प्रतिभूतियों में अपनी दो योजनाओं यूटीआई क्रेडिट रिस्क फंड और यूटीआई मीडियम टर्म फंड के जरिये किए गए निवेश को अलग करने का प्रस्ताव किया है क्योंकि मंगलवार को कंपनी की ऋण प्रतिभूतियों को डाउनग्रेड कर निवेश श्रेणी से नीचे कर दिया गया।
6 जुलाई को यूटीआई क्रेडिट रिस्क फंड की 9 फीसदी परिसंपत्तियां (40.77 करोड़ रुपये)एस्सेल समूह की कंपनी में निवेशित थी, वहीं मीडियम टर्म फंड की परिसंपत्तियों का 3.02 फीसदी (3.4 करोड़ रुपये) उसमें निवेशित था।
इस बीच, इन योजनाओं में सबस्क्रिप्शन की प्रोसेसिंग और रीडम्पशन इस घटनाक्रम के दिन से पोर्टफोलियो को अलग करने के लिए बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की मंजूरी मिलने तक स्थगित रहेगा।
केयर रेटिंग्स ने अपने नोट में कहा है कि ढांचे के तहत ज़ी लर्न को गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र से संबंधित देनदारी तय तारीख से कम से कम 30 दिन पहले चुकानी थी और भुगतान में कमी की स्थिति में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज बाकी रकम डेट सर्विस रिजर्व अकाउंट में डालेगी और वह भी 2 जुलाई की तय तारीख से कम से कम सात दिन पहले।
इसमें कहा गया है, हालांकि परिचालन के स्तर पर नकदी प्रवाह पर भारी अवरोध के कारण ज़ी लर्न अभी तक डेट सर्विस रिजर्व अकाउंट में रकम नहीं डाली है। 2 जुलाई, 2020 को ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने भी इस खाते में रकम नहीं डाली थी।
इस ढांचे के हिसाब से चलने और एनसीडी के भुगतान में कमी की फंडिंग न होने पर रेटिंग एजेंसी ने कहा कि एनसीडी को क्रेडिट में इजाफे का फायदा नहीं दिया गया।
एए क्रेडिट एनहांसमेंट से डाउनग्रेड कर नकारात्मक परिदृश्य के साथ बी रेटिंग में बुधवार को देय (8 जुलाई) एनसीडी भुगतान में संभावित डिफॉल्ट का ध्यान रखा गया है।

Advertisement
First Published - July 9, 2020 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement