facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असर

जेएलआर पेटेंट मामले में अमेरिका में जांच

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:38 AM IST

अमेरिका के इंटरनैशनल ट्रेड कमीशन (आईटीसी) ने कहा है कि वह जगुआर लैंड रोवर के पेटेंट उल्लंघन मामले की जांच शुरू कर रहा है। आईटीसी ने कहा है कि जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि जर्मनी की कार कंपनी फोक्सवैगन एजी ने ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल होने वाली एक प्रणाली के लिए जगुआर लैंड रोवर के पेटेंट का उल्लंघन तो नहीं किया है।
टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली सहायक इकाई जगुआर लैंड रोवर ने नवंबर में आईटीसी में एक शिकायत दर्ज करते हुए फोक्सवैगन पोर्शे, लैम्बोर्गिनी और ऑडी के कुछ मॉडलों के लिए आयातित होने वाली ‘कुछ वाहन नियंत्रण प्रणालियों’ पर रोक लगााने की मांग की थी। कंपनी ने इन प्रणालियों में अपने पेटेंट का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया था।
इन मॉडलों में लैम्बोर्गिनी उरुस, पोर्शे केयेन और ऑडी के क्यू 8, क्यू 7, क्यू 5, ए 6 ऑलरोड और ई-ट्रॉन वाहन एवं फोक्सवैगन टीगुआन शामिल हैं। आईटीसी ने कहा कि उसने योग्यता पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
फोक्सवैगन ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई की जांच कर रही है और उसके बाद अगले कदम पर विचार करेगी। कंपनी ने कहा, ‘हम निश्चित रूप से जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। हालांकि, हम इस प्रक्रिया केबारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हमें विश्वास है कि इन दावों की कोई दम नहीं है और यह अपनी स्थिति की रक्षा करेंगे।’

Advertisement
First Published - December 23, 2020 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement