facebookmetapixel
Advertisement
SIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमले

मंदी में अटकीं यूनिटेक की 6 सेज परियोजनाएं

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:01 AM IST

मंदी की मार अब रियल्टी परियोजनाओं पर भी दिखने लगी है।


देश की दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक की ओर से बनाई जाने वाली छह आईटी सेज परियोजनाओं के पूरा होने में कम से कम तीन साल की देरी होने की आशंका है।

सूत्रों का कहना है कि मंदी और सरकार की ओर से इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने में हुई देरी की वजह से ये परियोजनाएं तय समय पर पूरा नहीं हो पाएंगी।

इन परियोजनाओं में यूनिटेक कॉर्पोरेट पार्क्स की 60 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि इसके तहत देश में करीब 16 लाख वर्गफुट क्षेत्र का विकास किया जाना प्रस्तावित है।

कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बजार की स्थिति को देखते हुए कोई भी रियल्टी कंपनी इन सेज परियोजनओं में पैसा लगाने को तैयार नहीं है।

ऐसे में कंपनी तभी इन परियोजनाओं में तेजी लाएगी, जब इसकी मांग बढ़ेगी। गुड़गांव में प्रस्तावित यूनिटेक की आईटी सेज परियोजना के पूरा होने में कम से कम 23 महीने की देरी हो सकती है, जबकि ग्रेटर नोएडा के एन 3 परियोजना के तय समय से करीब 33 महीने देरी से पूरा होने की आशंका है।

इस बारे में जब कंपनी से संपर्क किया गया, तो उसके एक प्रवक्ता ने भी परियोजना के पूरा होने में देरी की बात को स्वीकार किया।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को सरकार से पिछले साल के अंत में या फिर इस साल की शुरुआत में मंजूरी मिली, जिससे भी इसके समय पर पूरा होने में संदेह है।

उल्लेखनीय है कि यूनिटेक कॉर्पोरेट पार्क्स ने एआईएम के तहत दिसंबर 2006 में इन परियोजनाओं के लिए बाजार से 36 करोड़ पाउंड प्राप्त किया, जबकि कंपनी इन सेज परियोजनाओं में अब तक 31.7 करोड़ पाउंड का निवेश कर चुकी है।

कंपनी के प्रवक्ता ने इन परियोजनाओं के पूरा होने के समय के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर बताया कि सभी परियोजना स्थलों पर काम चल रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि सरकार की ओर से सितंबर 2008 तक 260 आई सेज परियोजनाओं को चिन्हित किया गया था, जिसके तहत अगले दो साल में 65 लाख वर्गफुट अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने की योजना थी।

लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनियों की ओर से मांग में आई गिरावट को देखते हुए अब लक्ष्य बदला जा रहा है।

Advertisement
First Published - December 8, 2008 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement