facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

यूनिटेक नहीं जमा पा रही कर्नाटक में पांव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:12 AM IST

देश की दूसरी बड़ी रियल स्टेट डेवलपर कंपनी यूनिटेक की कर्नाटक में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की योजना अभी भी अधर में लटकी हुई है।
दो साल पहले कंपनी ने बेंगलुरु की वाल्डेल समूह के साथ एक संयुक्त वेंचर पर हस्ताक्षर किया था लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं आया है।
इस संयुक्त वेंचर के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मॉल और होटलों का निर्माण किया जाना था। अभी तक बेंगलुरु शहर के जेपी नगर में मल्टीप्लेक्स निर्माण की पहली परियोजना भी शुरू नहीं हुई है।
हालांकि, इस संयुक्त वेंचर के दोनों पक्ष वेंचर को अभी भी अस्तित्व में बता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पैसे की कमी से यूनीटेक इस संयुक्त वेंचर की सक्रिय भागीदार नहीं रही। वाल्डेल के एक अधिकारी ने कहा, ”लंबे समय से यूनीटेक हमारी बात नहीं सुन रहा है। हमें उम्मीद है कि यूनीटेक अभी भी मॉल और होटल परियोजनाओं को प्राथमिकता देगी।”
यूनीटेक ने इस संयुक्त वेंचर के तहत आने वाली परियोजनाओं का विवरण देने से इनकार कर दिया, लेकिन ये जरूर कहा कि यह समझौता खत्म नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - April 20, 2009 | 8:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement