facebookmetapixel
Advertisement
Market Strategy: मानसून सुधरा, अब कौन से शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई? एक्सपर्ट ने बताए टॉप सेक्टरUnion Bank पर अब क्या करें निवेशक? Q1 रिजल्ट के बाद 5 ब्रोकरेज ने बताया आगे का रास्ताPaytm: पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी, 20 जुलाई को फैसला; ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दी BUY की सलाहBUY, ADD या REDUCE? Q1 के बाद ICICI Prudential Life और ICICI Lombard पर क्या बोले ब्रोकरेजSouth Indian Bank Q1 Results: जून तिमाही में 17% बढ़ा मुनाफा, NII में 23% की छलांग; NPA घटाकिरायेदारों के ₹1.26 लाख करोड़ सिक्योरिटी डिपॉजिट में फंसे, नोब्रोकर की रिपोर्ट में Gen Z पर बड़ा खुलासाWest Asia संकट का असर: 2026 की दूसरी तिमाही में घटी इंडस्ट्रियल व वेयरहाउसिंग डिमांडNSE लाया नया डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट, 12 अगस्त से Nifty India FPI 150 Index पर होगी ट्रेडिंगQ1 रिजल्ट के बाद HDFC ग्रुप के ये 2 शेयर बने ब्रोकरेज के फेवरेट, 44% तक अपसाइड का अनुमानSEBI ने जून में सुलझाई 5,000 से ज्यादा शिकायतें, SCORES 2.0 सिस्टम से निवेशकों को बड़ी राहत

Uber और Adani की बड़ी साझेदारी, भारत में बनेगा कंपनी का पहला डेटा सेंटर

Advertisement

Uber भारत में Adani Group के साथ मिलकर अपना पहला डेटा सेंटर स्थापित करने जा रही है

Last Updated- May 14, 2026 | 11:00 AM IST
Uber

उबर के मुख्य कार्याधिकारी दारा खुसरोशाही ने कहा है कि उबर देश में अदाणी समूह के साथ मिलकर अपना पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। कंपनी सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक भारत में अपनी टेक्नॉलजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ा रही है।

भारत की पांच-दिन की यात्रा पर आए खुसरोशाही ने कहा कि यह डेटा सेंटर उबर को भारत से ही पूरी दुनिया के लिए बड़े पैमाने पर टेक्नॉलजी का परीक्षण करने और उसे लागू करने में मदद करेगा। इसके इस साल के अंत तक चालू होने की उम्मीद है।

खुसरोशाही ने एक्स पर कहा, ‘जैसे-जैसे भारत उबर के लिए एक प्रमुख इनोवेशन हब के तौर पर तेजी से उभर रहा है, हम अपनी टेक्नॉलजी को आजमाने और इस्तेमाल करने के लिए अदाणी समूह के साथ मिलकर देश में अपना पहला डेटा सेंटर बना रहे हैं। इस साल के आखिर तक तैयार होने वाला यह सेंटर हमें भारत से पूरी दुनिया के लिए बड़े पैमाने पर काम करने में मदद करेगा।’

अपनी यात्रा के दौरान खुसरोशाही ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और भारत के लिए कंपनी की निवेश संबंधित योजनाओं तथा देश की दीर्घावधि आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं में मोबिलिटी प्लेटफॉर्मों के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी मुलाकात की, ताकि हवाई अड्डों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और टिकाऊ शहरी मोबिलिटी से जुड़ी पहलों पर चर्चा की जा सके।

इस साझेदारी से अदाणी ग्रुप के डेटा सेंटर और एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विस्तार के प्रयासों को और मजबूत मिलेगी। वर्ष 2025 में, अदाणीकॉनेक्स ने विशाखापत्तनम में प्रस्तावित एआई डेटा सेंटर कैंपस के लिए गूगल के साथ साझेदारी की। इस परियोजना में अगले पांच वर्षों में लगभग 15 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद है।

उबर और अदाणी ग्रुप ने पहले भी मोबिलिटी सेवाओं के क्षेत्र में साझेदारी की है। 2024 में दोनों कंपनियों ने एक सहयोग की घोषणा की, जिसके तहत उबर की इलेक्ट्रिक वाहन सेवाओं को अदाणी वन प्लेटफॉर्म में शामिल किया जाएगा और अदाणी द्वारा संचालित हवाई अड्डों पर मोबिलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 14, 2026 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement