विजय माल्या की यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स ने अपनी सहायक कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के ऋणदाताओं को 12,000 करोड़ रुपये मूल्य की कॉर्पोरेट गारंटी देने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है।
यूबी होल्डिंग्स शेयर, चल और अचल परिसंपत्तियों को गिरवी रखकर इस रकम की गारंटी देगी। कंपनी ने नियामक को बताया कि यूबी होल्डिंग्स के निदेशक बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है और शेयरधारकों को 11 मई तक डाक के जरिए प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करने को कहा गया है।
कंपनी ने अपने बोर्ड को किंगफिशर की ओर से 12,000 करोड़ रुपये तक की राशि के लिए कॉर्पोरेट गारंटी उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी है।