facebookmetapixel
Advertisement
1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटकाOFS शुरू होते ही फिसला Cochin Shipyard का शेयर, 4% से ज्यादा की गिरावटचीनी कंपनियों को मिली एंट्री, क्या भारतीय Power Transmission कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन?ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले समझौता करो, वरना ‘काम पूरा करेंगे’जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?

टीवीएस बनाएगी वाहन लोन कंपनी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:27 PM IST

देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर भी वाहन लोन प्रदाता कंपनी गठित करने की तैयारी कर रही है।
टीवीएस मोटर के निदेशक एच. लक्ष्मणन ने कहा कि नई कंपनी का नाम टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज होगा, जो अगले 3-4 हफ्तों में काम शुरू कर देगी।
यह कंपनी शुरुआत में टीवीएस वाहनों के लिए लोन उपलब्ध कराएगी, जबकि तिपहिया वाहनों के लिए बाद में इसकी व्यवस्था की जाएगी। लक्ष्मणन ने बताया कि वे कर्ज के लिए वित्तीय संस्थाओं से बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि टीवीएस फाइनैंस ऐंड सर्विसेज (टीएफएस) पहली वाहन लोन प्रदाता कंपनी थी, जो पिछले साल ही बीएसई से बाहर हुई है। कंपनी वहनों के लिए खुदरा लोन के साथ-साथ कॉरपोरेट लोन भी मुहैया कराती थी।
विश्लेषकों का कहना है कि 2007 की दिसंबर तिमाही में इस कंपनी को 10.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। लक्ष्मणन ने कहा कि नई कंपनी पुरानी कंपनी की जगह लेगी। नई कंपनी टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज की पूंजी 125-150 करोड़ रुपये के करीब होगी।
बिक्री बढ़ाने की कवायद
नई वाहन लोन कंपनी का नाम टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज होगा
अगले तीन-चार हफ्तों में कंपनी काम शुरू कर देगी
कंपनी की पूंजी करीब 125-150 करोड़ रुपये होगी

Advertisement
First Published - March 31, 2009 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement