facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

उद्योग से बेहतर रहेगी टीवीएस की रफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:01 PM IST

टीवीएस मोटर ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021 के लिए उसका पूंजीगत खर्च लगभग 500 करोड़ रुपये का होगा जबकि पहले 300 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का अनुमान जाहिर किया गया था। प्रस्तावित पूंजीगत खर्च में नए उत्पादों के विकास, प्रौïद्योगिकी आदि पर होने वाले खर्च शामिल हैं। कंपनी ब्रिटेन के ब्रांड नॉर्टन की भी मदद करेगी जिसका उसने इस साल के आरंभ में अधिग्रहण किया था। इसके अलावा कंपनी अपनी कर्ज देने वाली इकाई टीवीएस क्रेडिट की भी मदद करेगी।
इस बीच, कंपनी का एबिटा दूसरी तिमाही के दौरान बढ़कर 9.3 फीसदी हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही 8.8 रहा था। कंपनी ने अपनी तमाम पहल के मद्देनजर मौजूदा रफ्तार को आगे भी बरकरार रहने की उम्मीद जताई है।
टीवीएस मोटर के निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकाारी केएन राधाकृष्णन ने कहा कि पूंजीगत खर्च में नए उत्पादों, प्रौद्योगिकी, विपणन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विकास पर होने वाले खर्च शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी किसी भी परियोजना में देरी नहीं हुई है।’
हालांकि प्रबंधन ने आगामी लॉन्च के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन सूत्रों ने बताया कि कंपनी जिन उत्पादों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है उनमें से एक 200 सीसी की नई मोटरसाइकिल है जिसे कंपनी जेपलिन ब्रांड के तहत उतारेगी। इसके जरिये कंपनी वैश्विक एवं घरेलू बाजारों के एक बड़े हिस्से पर काबिज होना चाहती है।
कंपनी हाल में अधिग्रहीत ब्रिटेन के प्रमुख ब्रांड नॉर्टन में भी 40 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इसके अलावा वह अपनी ऋण इकाई टीवीएस क्रेडिट सर्विस में करीब 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी ताकि उसके पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) को बेहतर किया जा सके। कोविड-19 संबंधी चुनौतियों के बावजूद टीवीएस ने वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के दौरान अपनी आपूर्ति शृंखला को मजबूत किया है। जुलाई 2020 से उत्पादन और बिक्री में लगातार सुधार हुआ।

Advertisement
First Published - October 31, 2020 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement