facebookmetapixel
Advertisement
‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीर

TRAI का रेटिंग मंच डिजिटल संपर्क की गुणवत्ता के आधार पर संपत्तियों का आकलन करेगा

Advertisement

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा कि डिजिटल संपर्क रेटिंग के लिए संपत्तियों को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

Last Updated- October 26, 2024 | 9:19 AM IST
TRAI- ट्राई
Representative Image

दूरसंचार नियामक ट्राई ने डिजिटल संपर्क की गुणवत्ता के आधार पर संपत्तियों का आकलन करने और उन्हें दर्जा देने के लिए एक ‘रेटिंग मंच’ बनाने का फैसला किया है।

संपत्ति प्रबंधक ग्राहकों के लिए अच्छे डिजिटल संपर्क देने के बारे में सोचें, इसीलिए नियामक ने एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। डिजिटल संपर्क की गुणवत्ता और दिए गए अंकों के आधार पर, संपत्तियों को ‘स्टार’ रेटिंग दी जाएगी। यह रेटिंग एक स्टार से लेकर पांच स्टार तक होगी।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा कि डिजिटल संपर्क रेटिंग के लिए संपत्तियों को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। ये श्रेणियां – आवासीय, सरकारी संपत्तियां, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, अन्य निजी या सार्वजनिक क्षेत्र, स्टेडियम या खेल के मैदान या लोगों के जमा होने वाले सार्वजनिक स्थल और परिवहन गलियारे हैं।

ट्राई ने शुक्रवार को एक नए रेटिंग ढांचे की रूपरेखा जारी करते हुए कहा कि 4जी (एलटीई) नेटवर्क के महत्वपूर्ण प्रसार, 5जी नेटवर्क की शुरुआत और अधिक स्पेक्ट्रम बैंड की उपलब्धता के बावजूद इमारतों के अंदर डिजिटल संपर्क का प्रसार और गुणवत्ता एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

ट्राई ने कहा कि इस मुद्दे को मुख्य रूप से सेवा प्रदाताओं और संपत्ति प्रबंधकों के सहयोग से हल किया जाना चाहिए।

दूरसंचार नियामक ने बयान में कहा कि डिजिटल संपर्क रेटिंग एजेंसी (डीसीआरए) के रूप में गतिविधि शुरू करने का इरादा रखने वाली किसी भी इकाई को पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर रेटिंग मंच पर पंजीकरण के जरिये ट्राई सूचीबद्ध करेगा।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 9:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement