facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

300 मेगावॉट सौर ऊर्जा के लिए टॉरंट ने किया पीपीए

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:36 AM IST

अहमदाबाद की कंपनी टॉरंट पावर लिमिटेड को गुजरात में 300 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र के लिए दीर्घावधि बिजली खरीद समझौता (पीपीए) का आवंटन हुआ है। यह पीपीए उसके वितरण कारोबार इकाई से उसकी अक्षय ऊर्जा खरीद बाध्यता (आरपीओ) पूरी करने के लिए हुआ है।
पीपीए के मुताबिक बिजली की दर 25 साल के लिए 2.22 रुपये प्रति किलोवाट घंटे होगी। टोरंट पावर के मुताबिक इस परियोजना की लागत करीब 1,250 करोड़ रुपये है।
टॉरंट पावर ने 2012 में 50 मेगावॉट क्षमता के पवन ऊर्जा उत्पादन संयंत्र के साथ अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा था। उसके बाद टोरंट पावर ने तमाम परियोजनाओं पर काम किया और उसकी कुल क्षमता 786.5 मेगावॉट (648.5 मेगावॉट पवन उर्जा परियोजनाएं और 138 मेगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाएं) हो गई है।
परिचालन वाली इन योजनाओं के अतिरिक्त करीब 515 मेगावॉट अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं (115 मेगावॉट पवन ऊर्जा और 400 मेगावॉट सौर ऊर्जा) पर काम चल रहा है। कुल 21,500 करोड़ रुपये के टोरंट समूह में 13,641 करोड़ रुपये की एकीकृत बिजली इकाई है।

Advertisement
First Published - April 22, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement