facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेट

टाइगर ग्लोबल ने कू में 3 करोड़ डॉलर के निवेश का नेतृत्व किया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:26 AM IST

घरेलू माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ने टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व वाली सीरीज बी फंडिंग में 3 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। मौजूदा निवेशकों एस्सेल पार्टनर्स, कालारी कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स और ड्रीम इनक्यूबेटर ने भी इस निवेश राउंड में भागीदारी की। आईआईएफएल और मिरई ऐसेट्स अन्य नए निवेशक हैं जो इस निवेश राउंड में शामिल हुए हैं।
इस कोष उगाही के साथ स्टार्टअप का मूल्यांकन 10 करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया है, जो फरवरी के 2.5 करोड़ डॉलर के मुकाबले कई गुना है। मार्च में, बुकमाईशो के संस्थापक आशिष हेमराजानी, उड़ान के सह-संस्थापक सुजीत कुमार, फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति, जीरोधा के संस्थापक नितिन कामत ने कंपनी में शुनवेई कैपिटल की हिस्सेदारी खरीदी थी।  ताजा कोष उगाही का इस्तेमाल कू में सभी भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग, उत्पाद एवं समुदाय को मजबूत बनाने में किया जाएगा।
कू के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, ‘हमने अगले कुछ वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाने की योजना तैयार की है। हरेक भारतीय हमें इस उपलब्धि की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। टाइगर ग्लोबल इस सपने को साकार करने की राह में उपयुक्त भागीदार है।’   

Advertisement
First Published - May 26, 2021 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement