निक्को कॉर्पोरेशन ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि पिछले शुक्रवार को निक्को हाउस में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
निक्को आग लगने की वजह का पता लगा रही है, साथ ही बीमा दावे संबंधी बातों पर भी विचार कर रही है।
मालूम हो कि 27 मार्च को कंपनी की हेयर स्ट्रीट में स्थित पंजीकृत कार्यालय में आग लग गई थी।
आग सबसे पहले निक्को हाउस के द्वितीय तल पर लगी और फिर पूरे भवन में फैल गई।