कंपनियां

Power Grid Corporation के निदेशक मंडल ने बॉन्ड के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

Published by
भाषा
Last Updated- March 24, 2023 | 3:53 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर बॉन्ड जारी कर 600 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।

कंपनी ने शुक्रवार को बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि बांड के लिए निदेशकों की समिति ने 24 मार्च, 2023 को हुई अपनी बैठक में असुरक्षित, गैर-परिवर्तनीय, गैर-संचयी, प्रतिदेय, कर योग्य पावरग्रिड बॉन्ड्स-एलएक्सएक्सआईआई (72वें) निर्गम को जारी करने की मंजूरी दी। निर्गम के तहत निजी नियोजन के आधार पर 600 करोड़ रुपये तक जुटाए जाएंगे।”

निर्गम का कुल आकार 600 करोड़ रुपये है। इसमें निर्गम का मूल आकार 100 करोड़ रुपये और 500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प होगा। इस निर्गम को एनएसई या बीएसई या दोनों पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

First Published : March 24, 2023 | 3:53 PM IST