facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

मुंबई पर आतंकी हमला : हवाई सेवाओं पर नहीं हुआ असर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:45 AM IST

आतंकी हमलों के चलते दहशत के साये में रही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हवाई सेवाओं पर खासा असर नहीं पड़ा, हालांकि इस दौरान तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने का फैसला करना पड़ा।
हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि जेट एयरवेज की मुंबई में आने-जाने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा और जेट की इन उड़ानों ने अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की जहाजों ने भी मुंबई से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया की सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ने अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी। हमारी उड़ानों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं जर्मनी की विमानन कंपनी लुफ्तांसा ने कल रात्रि में आतंकी हमले के दौरान मुंबई आने वाली उड़ानों को नई दिल्ली के लिए परावर्तित कर दिया था। यात्रियों को वहां होटलों में ठहराया गया।
आतंकियों के हमले के बाद तनावपूर्ण स्थिति के चलते जेट एयरवेज ने यात्रियों को उड़ान के पहले सूचित करने का फैसला किया। जेट के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को सूचित किया गया कि उड़ान के समय से पहले उचित प्रमाणपत्र लेकर उक्त विमानन कंपनी के काउंटर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा जेट एयरवेज ने आज और कल मुंबई से उड़ानों की टिकटों के रद्द एवं रीइश्यू करने के शुल्कों पर छूट देने की घोषणा की है।
इस दौरान लुफ्तांसा, नॉर्थवेस्ट और एयर फ्रांस ने अपनी मुंबई से उड़ने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया।

Advertisement
First Published - November 27, 2008 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement