facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

टेलीकॉम इंफ्रा बनाने वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, स्टॉक ने 1 साल में दिया 450% रिटर्न; शेयर पर रखें नजर

Advertisement

यह प्रोजेक्ट वागरा (Vagra), आमोद (Amod) और राजकोट (Rajkot) में EPCC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमिशनिंग) कार्यों के लिए BOS आइटम्स की सप्लाई से जुड़ा है।

Last Updated- January 21, 2025 | 5:33 PM IST
Telecom infra manufacturing company got a big order, the stock gave 450% return in 1 year; keep an eye on the stock टेलीकॉम इंफ्रा बनाने वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, स्टॉक ने 1 साल में दिया 450% रिटर्न; शेयर पर रखें नजर

टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनी बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Bondada Engineering Ltd) ने मंगलवार, 21 जनवरी को बताया कि कंपनी को केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (KPI Green Energy Limited) से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। बोंडाडा इंजीनियरिंग एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो पूरे भारत में टेलीकॉम और सोलर एनर्जी उद्योगों के ग्राहकों को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाएं तथा ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट (O&M) सेवाएं प्रदान करती है।

Bondada Engineering Ltd को मिला 88 करोड़ का ऑर्डर

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा, “बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड को KPI ग्रीन एनर्जी से 88 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है, जो BOS आइटम्स की सप्लाई और सर्विसेज के लिए है। यह प्रोजेक्ट वागरा (Vagra), आमोद (Amod) और राजकोट (Rajkot) में EPCC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमिशनिंग) कार्यों के लिए BOS आइटम्स की सप्लाई और सेवाओं से जुड़ा है। इसे खरीद आदेश (purchase order) प्राप्त होने की तारीख से 90 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।”

Also read: Jio ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री को तैयार, BlackRock के साथ मिलाया हाथ; शेयर 6% टूटा

Bondada Engineering Ltd के स्टॉक ने 1 साल में दिया 450% रिटर्न

BSE पर आज, बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर 1.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर 613.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इससे पहले, दिन के कारोबार में शेयर अपने पिछले बंद भाव 622.60 रुपये से बढ़कर 632 रुपये के भाव पर खुला। दिन के दौरान शेयर ने 634.75 रुपये का हाई और 591 रुपये के भाव पर निचला स्तर छूआ। शेयर का 52 वींक का हाई 753.98 रुपये और 52 वींक का निचला स्तर 110.40 रुपये है।

भले ही कंपनी के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। मगर सालाना आधार पर कंपनी के शेयरों नें निवेशकों को 450 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। KPI ग्रीन एनर्जी से मिले 88 करोड़ के आर्डर से कंपनी के शेयरों में बुधवार, 22 जनवरी को हलचल देखने को मिल सकती है।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement