facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

दूरसंचार उद्योग ने मई में गंवाए 56 लाख वायरलेस ग्राहक

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:56 AM IST

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को कहा कि उद्योग ने देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से मई में 56 लाख से ज्यादा वायरलेस ग्राहक गंवाए। मई में वायरलेस कनेक्शन के लिए कुल दूरसंचार ग्राहक आधार अप्रैल के 1.14 अरब ग्राहकों के मुकाबले 1.14 अरब पर सपाट बना रहा।
भले ही ग्राहक आधार में कमी दर्ज की गई, लेकिन रिलायंस जियो ने अपने आधार में लगातार इजाफा किया और महीने के दौरान 36.5 लाख उपयोगकर्ता जोड़े, जिसके साथ ही उसके कुल उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 39.27 करोड़ पर पहुंच गई।
भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों को ग्राहक गंवाने पड़े हैं। ट्राई के आंकड़े में कहा गया है कि एयरटेल ने 47.4 लाख ग्राहक गंवाए और वोडाफोन आइडिया को 47.2 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ और इसके साथ उनके कुल ग्राहक आधार 31.78 करोड़ और 30.99 करोड़ पर दर्ज किए गए।
सरकार-संचालित बीएसएनएल ने 200,000 नए कनेक्शन जोड़े जिसके साथ ही उसका कुल ग्राहक आधार बढ़कर 11.99 करोड़ पर पहुंच गया।
मई में 2जी, 3जी और 4जी समेत वायरलेस ग्राहकों की संख्या 0.5 प्रतिशत तक घट गई। शहरी इलाकों में, वायरलेस उपयोगकर्ताओं की संख्या अप्रैल के 62.9 करोड़ से घटकर 31 मई तक 62 करोड़ रह गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा समान अवधि में 52 करोड़ से बढ़कर 52.3 करोड़ ग्राहक पर पहुंच गया। ट्राई के आंकड़े के अनुसार, इससे ग्रामीण वायरलेस ग्राहकों की संख्या में मासिक आधार पर 0.70 प्रतिशत की वृद्घि में मदद मिली।
आंकड़े से पता चलता है कि मई में 29.8 लाख ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अपने अनुरोध सौंपे। ट्राई के बयान में कहा गया है, ‘इसके साथ, कुल एमएनपी आवेदन 48.823 करोड़ (अप्रैल 2020 के अंत में) से बढ़कर मई 2020 के अंत तक 49.121 करोड़ हो गए।’
देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से भारत ने अप्रैल में 82 लाख दूरसंचार उपयोगकर्ता गंवाए, जो मार्च में घटे ग्राहकों की संख्या के मुकाबले करीब चार गुना है।  लॉकडाउन के कारण शहरी श्रमिकों को अपने पैतृक गांवों की ओर रुख करने के लिए बाध्य होना पड़ा। अप्रैल में शहरी मोबाइल ग्राहक आधार में 90 लाख तक की कमी दर्ज की गई। वोडाफोन आइडिया ने 45 लाख, भारती एयरटेल ने 52 लाख ग्राहक गंवाए जबकि रिलायंस जियो ने अपने उपयोगकर्ता आधार में लगातार इजाफा दर्ज किया।

Advertisement
First Published - August 26, 2020 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement