कंपनियां

Nazara Tech के प्रमोटर ने मौजूदा निवेशक Plutus Wealth को 6.38% हिस्सेदारी बेची

Nazara Tech के प्रवर्तक मित्तर इन्फोटेक एलएलपी ने 27 मई को शेयर बाजार में लेनदेन के जरिए Plutus Wealth एलएलपी को 48,84,000 शेयर बेचे जो मौजूदा शेयर पूंजी का 6.38% है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 27, 2024 | 3:13 PM IST

नाज़ारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Tech) के प्रवर्तक मिटर इन्फोटेक ने मौजूदा निवेशक प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट को 48.8 लाख शेयर बेचे हैं, जो 6.38 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नाज़ारा टेक्नोलॉजीज की प्रवर्तक कंपनी का नियंत्रण बरकरार रखेंगे।

नीतीश मित्तरसेन मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे।

विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ नाज़ारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रवर्तक मित्तर इन्फोटेक एलएलपी ने 27 मई 2024 को शेयर बाजार में लेनदेन के जरिए प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी को 48,84,000 शेयर बेचे जो मौजूदा शेयर पूंजी का 6.38 प्रतिशत है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, यह उन प्रवर्तकों के लिए नकदी प्रदान करेगा जिन्होंने कंपनी की वृद्धि के लिए 25 वर्ष समर्पित किए हैं। इसमें कहा गया, प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी 2020 (प्री-आईपीओ) से नाज़ारा में निवेशक रहा है। वह इस ‘ब्लॉक’ लेनेदने के जरिए अपनी शेयरधारिता बढ़ाकर कंपनी की संभावनाओं में मजबूत विश्वास दिखाता है।

First Published : May 27, 2024 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)