facebookmetapixel
Advertisement
₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाह

टेक महिंद्रा की हुई सत्यम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:10 AM IST

देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज अब टेक महिंद्रा की हो चुकी है।
सत्यम के करीब 50,000 कर्मचारियों के असमंजस को दूर करने वाले घटनाक्रम में इस संकटग्रस्त कंपनी को खरीदने के लिए टेक महिंद्रा की सहयोगी कंपनी वेंटरबे कंसल्टेंट्स प्राईवेट लिमिटेड सबसे बड़ी बोलीकर्ता के रूप में उभरी है। इस दौड़ में इसने एलऐंडटी जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी को भी पीछे छोड़ दिया। 
सूत्रों के मुताबिक टेक महिंद्रा ने सत्यम की 31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 58 रुपये प्रति शेयर के भाव से 1737 करोड़ रुपये चुकाने की पेशकश की है। टेक महिंद्रा सत्यम के प्रबंधन पर नियंत्रण के लिए 20 फीसदी हिस्सेदारी की खुली पेशकश के बाद पूरा सौदा नकदी में करेगी।
दूसरी तरफ, एलऐंडटी ने कंपनी के 31 फीसदी शेयरों के लिए 49.50 रुपये का भाव लगाया था, जो टेक महिंद्रा से पूरे 10 फीसदी कम था। टेक महिंद्रा या एलऐंडटी से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
बोली का आकलन करने के लिए सत्यम कंप्यूटर के सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड ने कहा, ‘इसके निदेशक मंडल ने कंपनी की नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदने के लिए टेक महिंद्रा लि. की सहयोगी कंपनी वेंटरबे कंसल्टेंट्स प्राईवेट लिमिटेड सबसे बोलीकर्ता के रूप में चुना है। इस पर माननीय कंपनी कानून बोर्ड (सीएलबी) की मंजूरी मिलनी बाकी है। यह प्रक्रिया तीन महीने के भीतर पूरी कर ली गई है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्पष्ट और पारदर्शी थी।’

Advertisement
First Published - April 13, 2009 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement