facebookmetapixel
Advertisement
देश में पावर डिमांड रिकॉर्ड 257 GW के पार; IMD ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दी लू की चेतावनीRadico Khaitan का शेयर रिकॉर्ड हाई के करीब, जानिए क्यों ब्रोकरेज को दिख रही आगे और तेजीITR Filing: अब गलतियां नहीं करेंगी परेशान! AI टैक्स असिस्टेंट करेगा सही ITR फाइलिंग में मदद, जानें कैसेSwiggy, Zomato: पेट्रोल महंगा होते ही डिलीवरी कंपनियों का बिगड़ा गणित, जानिए किसे ज्यादा नुकसानऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों का बड़ा ऐलान, 20 मई को देशभर में हड़तालUIDAI का बड़ा फैसला! नया Aadhaar App देगा फुल प्राइवेसी कंट्रोल, पुराना ऐप होगा बंद; जानें डीटेलConsumption Stocks: पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही कंपनियों ने बढ़ाने शुरू किए दाम, क्या अब और बढ़ेगी मुश्किल?बैटरी कारोबार में Reliance और Adani दोनों की नजर, चीन की कंपनियां क्यों बनीं अहम?Vodafone Idea: ₹35,000 करोड़ जुटाने के प्लान से 52 वीक हाई पर स्टॉक, आगे खरीदें, बेचें या होल्ड करें?Q4 के बाद PSU Power Stock पर तीन बड़े ब्रोकरेज की राय, क्यों नहीं दिख रहा बड़ा अपसाइड?

चाय बोर्ड ने सर्दियों में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद करने का दिया आदेश

Advertisement

बोर्ड के आदेश के अनुसार दार्जिलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सभी चाय कारखानों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने या लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर तय की गई है।

Last Updated- October 11, 2023 | 12:35 PM IST
Dhunseri tea

चाय बोर्ड ने अगले साल की पहली छमाही में बेहतर फसल के लिए उत्तर भारत में सर्दियों में चाय उत्पादक क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार दार्जिलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सभी चाय कारखानों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने या लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर तय की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल के दुआर तथा तराई क्षेत्र और बिहार के लिए तारीख 23 दिसंबर है।

दार्जिलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कारखानों में हरी पत्ती के प्रसंस्करण की अंतिम तारीख 13 दिसंबर, जबकि तराई, दुआर और बिहार के लिए तारीख 26 दिसंबर है। आदेश में कहा गया कि दार्जिलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के लिए छंटाई, पैकिंग और पैक की गई चाय को अधिसूचित भंडारण क्षेत्रों में बिल मार्किंग के साथ ले जाने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर होगी।

यह भी पढ़ें : Goodricke को इस वित्त वर्ष में मुनाफे में लौटने की उम्मीद

पश्चिम बंगाल के दुआर तथा तराई क्षेत्र और बिहार में सीटीसी किस्म के लिए छह जनवरी 2024 और हरी चाय किस्मों के लिए 11 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। चाय उद्योग के अनुसार ‘विंटर डॉर्मेंसी’ (शीतकालीन प्रसुप्तावस्था) के कारण चाय बागानों का बंद किया गया है। इस अवधि में चाय की झाड़ियां बढ़ती नहीं हैं।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement