facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

TCS ने अगली पीढ़ी के समाशोधन, निपटान मंच के लिए ऑस्ट्रेलिया के ASX के साथ किया समझौता

Advertisement

टीसीएस उत्पाद का इस्तेमाल नकद इक्विटी समाशोधन व निपटान के लिए एएसएक्स के मौजूदा मंच को बदलने के लिए किया जाएगा।

Last Updated- November 20, 2023 | 12:47 PM IST
TCS
Representative Image

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ऑस्ट्रेलियाई बाजार को अगली पीढ़ी का समाशोधन व निपटान मंच प्रदान करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रतिभूति विनिमय एएसएक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

टीसीएस की ओर से जारी बयान के अनुसार, एएसएक्स बदलाव को सक्षम करने के लिए बाजार के बुनियादी ढांचे के लिए टीसीएस बीएएनसीएस लागू करेगा। टीसीएस उत्पाद का इस्तेमाल नकद इक्विटी समाशोधन व निपटान के लिए एएसएक्स के मौजूदा मंच को बदलने के लिए किया जाएगा।

बीएफएसआई उत्पादों और मंचों के लिए टीसीएस के अध्यक्ष विवेकानंद रामगोपाल ने कहा, ‘‘ हमारा इस मिशन-महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए चयन, हमारे प्रदर्शन, हमारे उत्पादों में निरंतर निवेश और प्रौद्योगिकी-आधारित दुनिया में बाजार के बुनियादी ढांचा संस्थानों के भविष्य को लेकर हमारे साझा दृष्टिकोण की पुष्टि है।’’

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 12:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement