नैनो के लिए इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। टाटा मोटर्स की यह कार जल्द ही बाजार में उतर सकती है।
इस बात के संकेत मिले हैं कि मार्च में सीमित संख्या में नैनो बाजार में आ जाएगी। यह बात अलग है कि कंपनी के प्रवक्ता ने कोई भी मियाद बताने से इनकार कर दिया। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी के पंतनगर संयंत्र से मार्च में पहली नैनो बाजार में दस्तक देगी।
कंपनी के लिए आपूर्ति कर रहे कुछ वेंडरों ने इस बात की पुष्टि की है कि वे कंपनी के पुणे और पंतनगर में मौजूद संयंत्रों को देश भर में मौजूद अपने कें द्रों से आपूर्ति कर रहे हैं। मिसाल के तौर पर नैनो के लिए इंजन और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम तैयार करने वाली कंपनी बॉश इंडिया की तीन इकाइयां बेंगलुरू, पुणे और नासिक में हैं।
इसी तरह एक और वेंड ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज के दो संयंत्र हरियाणा के गुड़गांव और धारूहेड़ा के अलावा तीन और संयंत्र हैं। नैनो के लिए इंजन पुणे के पिंपरी में और बॉडी पैनल का काम उत्तराखंड के पंतनगर में बनाया जाएगा।
शुरुआत में रोजाना के हिसाब से 100 कारों का उत्पादन हो सकता है। महीने के हिसाब से यह आंकड़ा 3,000 से 4,000 तक हो सकता है। कंपनी ने संकेत दिए थे कि वह वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान पंतनगर संयंत्र से 70,000 से 80,000 नैनो का उत्पादन करने की योजना बना रही है।
वेंडर कर रहे हैं पूरा सहयोग
शुरू में सीमित रहेगा उत्पादन
पंतनगर संयंत्र से बाहर आएगी पहली नैनो