facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: विकसित भारत के लक्ष्य के लिए तेज विकास और निर्यात को बढ़ावा देना जरूरीभागवत का Gen Z आउटरीच, RSS नेतृत्व के रुख में व्यावहारिक बदलाव का संकेतUPI पर MDR का प्रस्ताव: क्या शुल्क बढ़ने से क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार पर लगेगा ब्रेक?मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट, भोपाल-रीवा समेत 4 नई उड़ान सेवाएं शुरूFDI पर सरकार का बड़ा कदम! CCEA मंजूरी की सीमा ₹5,000 करोड़ से बढ़कर ₹15,000 करोड़ करने की तैयारीUpcoming NFOs: इस हफ्ते खुलेंगे 9 Mutual Funds और 2 SIF, जानें डेट और मिनिमम निवेशMumbai 3.0: तीसरी मुंबई के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, सुरबाना जुरोंग को नियुक्त किया गया प्रोजेक्ट मैनजमेंट सलाहकारGold-Silver Outlook: सोने-चांदी में तेजी के आसार; महंगाई, पश्चिम एशिया तनाव पर निवेशकों की नजरUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलें

बिगबास्केट में टाटा लेगा 68 फीसदी हिस्सा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:12 AM IST

टाटा समूह बहुत जल्द ऑनलाइन किराना कारोबार करने वाली कंपनी बिगबास्केट में 68 फीसदी की बहुलांश हिस्सेदारी खरीद सकता है। घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक यह सौदा 9,300 से 9,500 करोड़ रुपये के बीच का है। ऑनलाइन किराना कारोबार में अब तक के सबसे बड़े इस सौदे में बिगबास्केट का मूल्यांकन 13,500 करोड़ रुपये आंका गया है।
सौदे में बिगबास्केट के निवेशकों अलीबाबा, अबराज और आईएफसी को निर्गम का अवसर दिया गया है और माना जा रहा है कि सौदा अगले चार-पांच सप्ताह में यह सौदा पूरा हो जाएगा। सूत्र के मुताबिक कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ हरी मेनन समेत शीर्ष प्रबंधन अपने पद पर बना रहेगा। टाटा समूह और बिगबास्केट दोनों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।
टाटा समूह ऑनलाइन कारोबार को लेकर गंभीर है और समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एक सुपर ऐप को लेकर लगातार बातचीत करते रहे हैं। ऐसे में बिगबास्केट उसकी उम्मीद पर एकदम खरी उतरती है।
टाटा समूह के एक प्रवक्ता ने गत वर्ष बिगबास्केट में हिस्सेदारी खरीदने की संभावना के बारे में कहा था कि टाटा ई-कॉमर्स कारोबार को लेकर गंभीर है और वह किसी कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी। खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र की सलाहकार कंपनी थर्ड आइसाइट के मुख्य कार्यकारी देवांशु दत्ता का कहना है, ‘बिगबास्केट ने ऑनलाइन क्षेत्र में काफी अहम उपस्थिति दर्ज की है। गत 12 महीनों में इसकी और अच्छी तरह पुष्टि हुई है।’

Advertisement
First Published - February 16, 2021 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement